बीडी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व आयोजक सहित गणमान्य। प्रवक्ता
अंबाला। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) अंबाला चैप्टर ने स्कूली बच्चों के लिए बीडी हाई स्कूल में राष्ट्रीय विरासत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें स्कूलों के करीब 96 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल रामप्रताप मुख्य अतिथि के साथ डॉ. देशबंधु मौजूद रहे। डीएवी की वरिष्ठ और अनुभवी अध्यापिका मधु सिंह प्रश्नोत्तरी प्रभारी के तौर पर मौजूद रहीं और उन्होेंने इतिहास के तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई और भारत, हरियाणा, अंबाला और इंटैक से जुड़े विरासत से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। इसमें प्रथम स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल ने हासिल किया, जबकि डीएवी रिवरसाइड द्वितीय और पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। विजयी टीम अब दिसंबर में राज्य स्तर पर प्रस्तुति देगी। इस मौके पर मौजूद कर्नल आरडी सिंह युवाओं को प्रोत्साहित किया। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।