अंबाला। जिला सैनिक बोर्ड ने शुक्रवार को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया। इस दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर सहित पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तहत सभी को बैज लगाया गया। उपायुक्त ने बताया, प्रदेश सरकार की ओर से सैनिकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं। जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल अजय कुमार श्योराण ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष उन पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं व उनके आश्रितों के कल्याण व पुनर्वास के लिए बनाया गया है, जिन्होंने देश की सेवा में अपना बलिदान दिया या घायल हुए। यह दिवस हर साल दिसंबर माह में मनाया जाता है। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण विभाग से रमेश कुमार, बलविंदर कुमार व अन्य उपस्थित रहे। संवाद