अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर के विद्यार्थियों की ऑनलाइन ब्रेन स्टोर्मिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधानाचार्य राजीव सपरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 छात्राओं ने भाग लिया। लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए व विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए यह प्रतियोगित करवाई गई।एक घंटे की इस प्रतियोगिता में विजय हासिल करने वालों में इलेक्ट्रिकल अंतिम वर्ष के छात्र अर्जुन लमसर ने प्रथम, द्वितीय स्थान आशीष (इलेक्ट्रिकल फाइनल), गुरकीरत (मैकेनिकल प्रथम वर्ष), रक्षित (आर्किटेक्चर प्रथम वर्ष) विक्की बावा (मैकेनिकल प्रथम वर्ष) व सौम्या (सिविल प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किए । प्रतियोगिता में जेएस नारंग व सुरेंद्र मालिक ने समन्वयक की भूमिका निभाई। शीशपाल, प्रियंक, प्रीति श्रीवास्तव, प्रीतपाल व अंकुश स्याण ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि लॉक डाउन के बाद सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।