अंबाला सिटी। किसान आंदोलन के चलते सरकार ने मोबाइल इंटरनेट को बंद है। इसे अब शनिवार तक बढ़ा दिया है। इसके चलते प्रत्येक वर्ग को परेशानी हो रही है। ऐसे में आर्किटेक्ट वर्ग भी परेशानी झेल रहा है।
आर्किटेंक्ट का कहना है कि जब से मोबाइल इंटरनेट की सुविधा बंद है तबसे ही उनका काम प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि इंटरनेट बंद होने के कारण नक्शे व मकान के निर्माण से संबंधी काम नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें ग्राहकों तक खुद जाकर नक्शों की ड्राइंग दिखानी पड़ रही है। जबकि पहले इंटरनेट से भेज दिया करते थे।
फोटो: 26
इंटरनेट कार्यालय तक सीमित
आर्किटेक्ट विक्की राणा का कहना है कि उनके पास कार्यालय में तो ब्रॉडबैंड इंटरनेट है। लेकिन उनके ग्राहकों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है। इसके कारण उन्हें खुद जाकर अपने फोन में नक्शे व मकान के निमार्ण संबंधी जानकारी देनी पड़ रही है।
फोटो: 27
पोर्टल खुले पर नहीं कर सकते इस्तेमाल
आर्किटेक्ट रविंद्र जैसवाल ने बताया कि वह बराड़ा क्षेत्र में काम करते है। इंटरनेट के बिना उन्हें किसी भी प्लाट या फिर मकान के प्रोपर्टी टैक्स व खुर्द के बारे में पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि विभाग की ओर से पोर्टल खुले हुए हैं।
फोटो: 28
निर्माण स्थल की जानकारी मिलने में परेशानी
निजी कंपनी में नौकरी करने वाले आर्किटेक्ट विरेश गुप्ता ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करते है। वीरेश का कहना है कि काम के लिए उन्हें कई जगह जाना पड़ता है। ऐसे में बिना इंटरनेट की सुविधा के निर्माण स्थल की जानकारी देने में भी मुश्किल हो रही है।
आर्किटेक्ट व वास्तु विशेषज्ञ विक्की राणा। संवाद