फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से जून तक जिले के 18 हजार 404 उज्ज्वला परिवारों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल से जून तक जिले के 18 हजार 404 उज्ज्वला परिवारों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर आईओसी, बीपीसी और एचपीसी एजेंसियों ने की शुरुआत, खातों में एडवांस में डाली जाएगी सिलेंडर की राशि माई सिटी रिपोर्टर अंबाला। उज्जवला योजना के तहत घरेलू रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। इन सभी उपभोक्ताओं को अप्रैल से जून तक निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर बीपीसी, आईओसी और एचपीसी एजेंसी उपलब्ध करवाएंगे। कोरोना वायरस के चलते आई विपदा में इन लोगों की मदद के लिए कंपनियों ने भारत सरकार के आह्वान पर यह कदम उठाया है जिले में 18 हजार 404 उज्ज्वला लाभार्थियों को इससे सीधे तौर पर लाभ होगा। दरअसल उज्ज्वला के लाभार्थियों के खातों में यह कंपनियां सिलेंडर भरवाने की अग्रिम राशि इनके खातों में डाल दी जाएगी ताकि यह इस राशि से सिलेंडर भरवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें