संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इच्छुक एवं पात्र आवेदक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में पर कर सकते हैं । ये पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रोधोगिकी, पर्यावरण , कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों के लिए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दिए जाते हैं। कोई भी बच्चा जो भारतीय नागरिक हैं वह भारत में रहता हैं और उसकी आयु 18 वर्ष से अधिक नही हैं वह पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता हैं ।