फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ये जानकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनीषा गागट ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र आवेदक केवल ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। यह पुरस्कार बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में केवल पिछले दो वर्षों के मध्य प्राप्त राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों एवं असाधारण उपलब्धियों के लिए पांच से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को दिए जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें