फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: समाधान शिविर में आ रहीं राशन कार्ड और वोटर कार्ड बनवाने की अर्जी

Tue, 04 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


अंबाला सिटी। उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने शिकायतों को सुना। शिविर के दौरान उन्होंने यहां पर पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुनकर संबंधित को शिकायतें मार्क कर शिकायतों का निवारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या बार-बार न दोहरानी पड़े। समाधान शिविर में गांव पतरेहड़ी की लाभो देवी ने राशन कार्ड बनवाने की समस्या रखी, कमल विहार निवासी राम सिंह ने अपने पुत्र की वोट बनवाने से संबंधित समस्या बताई, गांव चूडियाला के गुरमेल सिंह ने पारिवारिक आय कम करवाने की समस्या के बारे में, अंबाला शहर के जंडली निवासी राहुल ने माइग्रेशन एवं परिवार पहचान पत्र में धर्मपत्नी का नाम जोड़ने संबंधी समस्या, बराड़ा के गांव राजोखेड़ी निवासी प्रेमचंद व उनकी धर्मपत्नी चरखी देवी ने भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायत प्रस्तुत की, जनसूई निवासी नरेंद्र कुमार ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने बारें, एक प्रार्थी ने आर्म लाइसेंस बनवाने व अन्य ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने को लेकर समस्या को रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें