श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर जून 2022 में पाकिस्तान के सिख धार्मिक स्थानों की यात्रा के इच्छुक श्रद्धालु पाकिस्तान जाने के लिए उपायुक्त कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। वह अपना आवेदन 31 मार्च 2022 तक करवा सकते हैं। जानकारी देते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पाकिस्तान जाने के लिए श्रद्धालुओं को राज्य सरकार से अनुमति लेनी होती है। जो व्यक्ति श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पाकिस्तान जाने के इच्छुक हैं वे अपना आवेदन 31 मार्च तक उपायुक्त कार्यालय में दे सकते हैं। 31 मार्च 2022 के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।