फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों की फोटो जारी कर सूचना देने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शंभू बॉर्डर पर 13 व 14 फरवरी को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। अंबाला पुलिस ने उपद्रवियों की फोटो और वीडियो जारी की है। एएसपी अंबाला पूजा डाबला ने कहा कि पुलिस इन उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। आम जनता से भी अपील है कि जो इनकी पहचान करके सूचना देगा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा। विदित हो कि 13 व 14 फरवरी को आंदोलन के दौरान पथराव में 25 जवान एवं अधिकारी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें