फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों की बनेगी अपार आईडी, अब दाखिला लेना आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आधार की तर्ज पर अपार आईडी बनाई जाएगी। यह 12 अंकों का यूनिक कोड विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक करने में मदद करेगा और ड्रॉप आउट छात्रों की संख्या को कम करने में सहायक होगा।
विज्ञापन

इस आईडी के जरिए विद्यार्थी देश के किसी भी हिस्से से आसानी से ट्रैक किए जा सकेंगे, क्योंकि यह एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी के रूप में कार्य करेगी। इससे विद्यार्थियों को दाखिला लेने में भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। यह अपार आईडी डीजी लॉकर से भी जुड़ेगी। इससे विद्यार्थी सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड को एक स्थान पर रख सकेंगे। सहायक परियोजना समन्वयक अनिल जगदेव ने बताया कि अपार आईडी का निर्माण करने से पहले सभी बच्चों के अभिभावकों के सहमति पत्र लिया जाएगा।
अगले सत्र से चलेंगे छह पीएम श्री विद्यालय
जिले में आगामी सत्र से छह पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चलेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से अंबाला खंड वन के दुराना, अंबाला खंड टू के रामबाग रोड, साहा में राजकीय स्कूल साहा, शहजादपुर में राजकीय स्कूल शहजादपुर, नारायणगढ़ राजकीय स्कूल और बराड़ा में उगाला राजकीय स्कूल को पीएम श्री बनाया गया है। इन स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कार्य चल रहा है। अगले सत्र से यह स्कूल सीबीएसई पैटर्न से चलेंगे। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। वहीं, जिले की बात करें तो इन छह स्कूलों के बाद 5 और नए विद्यालयों को पीएम श्री राजकीय बनाने की घोषणा हुई थी। इनको सीबीएसई करवाने को लेकर भी विभाग की ओर से कार्य चल रहा है, लेकिन पहले बनाए गए छह पीएम श्री विद्यालय शुरू होने की उम्मीद है। सहायक परियोजना समन्वयक अनिल जगदेव ने बताया कि पीएम श्री बनाए गए स्कूलों में ग्रांट अलग-अलग चरण में आ रही है। इन स्कूलों में काफी कार्य हो चुका है और बाकी रहता कार्य भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें