अंबाला। छावनी के रामबाग रोड स्थित रोटरी स्कूल फोर डेफ में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत नूर मेमोरियल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शक्ति सेवा सोसायटी की ओर से जय कुमार की अध्यक्षता में प्रोफेसर वीर सेन विनय मल्होत्रा ट्रस्ट के सौजन्य से करवाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सुरिंदर शर्मा मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 स्कूली छात्रों ने भाग लिया। सभी छात्रों ने सुंदर चित्र तथा पेंटिंग बनाई। छात्र ओर छात्राओं में दो ग्रुप में आठ से 12 वर्ष और 13 से 17 वर्ष की आयु में यह प्रतियोगिता करवाई गई। पहले ग्रुप में अंशिका प्रथम, पीहू द्वितीय, रवि तृतीय कुमारी वर्षा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरे ग्रुप में गुरप्रीत ने प्रथम, राघव द्वितीय, कृष्ण ने तृतीय और तरुण कुमार ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद