फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहटा में उल्टी-दस्त से एक और किशोरी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला/साहा। साहा के बिहटा गांव में डायरिया के मामले पिछले कई दिनों से बढ़ रहे थे, इसके बावजूद यहां स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से काम नहीं किया। 9वीं की छात्रा नैन्सी की मौत का मामला वीरवार को सामने आया था अब पता चला है कि 28 अगस्त काे एक और बच्ची मीनाक्षी की उल्टी दस्त से जान चली गई थी। वहीं शुक्रवार को 16 पानी की टैंकर भेजे गए, जिसमें से एक टैंकर में गंदा पानी आया। जब ग्रामीणों ने गंदा पानी देखा तो आपत्ति जताई तब जाकर पानी बदलवाया गया। इधर मृतका नैन्सी के अंतिम संस्कार के बाद घर पर दूर-दूर से रिश्तेदार परिवार को ढांढ़स बंधाने आ रहे थे। मृतका के पिता रामशरण लोगों से मिल रहे थे, इतने में शुक्रवार को उन्हें भी उल्टी दस्त लग गए। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें रिश्तेदारों ने साहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उनके रिश्तेदार ने बताया कि रामशरण के दस्त नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें