फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डिजिटल अरेस्ट मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 1 करोड़ रुपये की राशि हड़पने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तेलंगाना के वाजिद मंडल डाकघर वैंकटापुत्र निवासी रमैया के रूप में हुई। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से दूसरे साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा। इस मामले में पुलिस अभी तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पीड़ित महिला ने साइबर थाना में 16 सितंबर को मामला दर्ज करवाते हुए कहा था कि 3 से 16 सितंबर 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने डिजिटल अरेस्ट करके उनसे लगभग 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। उधर, अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बनें व दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काॅल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें