करनाल। सेवा भारती हरियाणा प्रदेश की ओर से श्री गोविंद निलयम आवासीय परिसर (छात्रावास) का वार्षिक उत्सव 25 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे सेवा भारती आश्रम वाल्मीकि बस्ती, अर्जुन गेट में आयोजित किया जाएगाप। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरविंद्र कल्याण एवं मुख्य वक्ता प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। सेवा भारती आश्रम के जिलाध्यक्ष विपिन अरोड़ा ने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। संवाद