बाल दिवस पर छात्र को सम्मानित करते हुए पदाधिकारी। स्कूल
नारायणगढ़। बाल दिवस के अवसर पर पंचकूला स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल, नारायणगढ़ की छात्रा अनमोल को सम्मानित किया गया। अनमोल ने वर्ष 2025 में बाल भवन की ओर से आयोजित थाली सजावट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले जिला स्तर पर और फिर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह में मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी ने मेधावी छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
बाल दिवस पर छात्र को सम्मानित करते हुए पदाधिकारी। स्कूल