फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर गृहमंत्री का तंज, बोले 'यह यात्रा नहीं, फाइव स्टार होटल ऑन व्हील है'

Tue, 10 Jan 2023 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा है। 
विज्ञापन
अनिल विज ने राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के गढ़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आरएसएस पर टिप्पणी राजनीतिक रंग ले गई है। गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि आरएसएस को जानने के लिए राहुल खुद कुछ दिन शाखा में जाएं। 

विज्ञापन


उन्हें पता लगेगा कि आरएसएस क्या है। गृहमंत्री ने राहुल कि यात्रा को नाम देते हुए कहा कि यह यात्रा नहीं फाइव स्टार होटल ऑनव्हील है। राहुल की यात्रा पर अरबों रुपये खर्च हो रहे हैं, वो कहां से आ रहे हैं, क्योंकि वे टूरिज्म पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कम से कम उन लड़कियों के घर में जाकर भी देखना चाहिए था, उनका घर कैसा है, रहती कहां है सोती कहां हैं, क्योंकि आप तो फाइव स्टार होटल में हो।

 

आपके साथ तो पैलेस ऑनव्हील चल रहा है। 100 से ज्यादा फाइव स्टार होटल जैसी गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन लड़कियों का बहाना बनाकर क्या बताना चाहते हैं। आपने हिंदुस्तान अभी देखा ही कहां है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कहा था कि यात्रा के दौरान तीन लड़कियां मिली थीं, उन्हें देखकर केवल टी-शर्ट पहनने का निर्णय लिया है। 
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिए बयान कि भाजपा माता सीता को भी राम से अलग कर केवल जय श्रीराम का नारा ही लगाते हैं। इस पर भी गृहमंत्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि चलो उन्होंने इस बात को तो माना, क्योंकि कल तक तो यह कहते थे कि राम काल्पनिक हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में भी केस फाइल किया। शुक्र है वह बात उनके मुंह में आ ही गई।

विज्ञापन


पहले भी उठा चुके सवाल
हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इससे पहले कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ यह दिखाने के लिए है कि राहुल गांधी अब बच्चा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल का मेकअप करके, काली और सफेद दाढ़ी कर दी गई और जबरदस्ती टी-शर्ट में इतने कम तापमान में चलवाया जा रहा है ताकि लोगों को बताया जा सके कि राहुल अब मेच्योर (परिपक्व) हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कलाकार का मेकअप रामलीला में ही अच्छा लगता है असली जिंदगी में नहीं। 

गृहमंत्री अनिल विज ने यह भी कहा था कि देश को तोड़ने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है। सन-1947 में देश आजाद हुआ, तब इन्होंने देश के दो टुकड़े कर भारत और पाकिस्तान बना दिए। इस दौरान 10 लाख लोग मौत के शिकार हो गए। 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत हुई तो फिर इन्होंने देश तोड़ा। हिंदू और सिखों को अलग कर दिया। कई हजार सिख मौत का शिकार हो गए। 

अपनी पार्टी जोड़ ले कांग्रेस
इससे पहले अनिल विज ने कहा था कि सैलजा देश जोड़ने की बात करती हैं पहले अपनी पार्टी तो जोड़ लें। इनकी पार्टी में चार आदमी इकट्ठे नहीं बैठते। सैलजा जाती हैं तो किरण चौधरी नहीं आती हैं। किरण जाती हैं तो हुड्डा नहीं आते। हुड्डा अगर जाते हैं तो कोई और नदारद रहता है। गृहमंत्री ने कहा कि इनके तो डीएनए में ही भारत तोड़ना है। अब यह चेहरे पर लिखी हुई लिखावट को धोने के लिए भारत जोड़ो यात्रा चला रहे। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हाल ही में फौज के संबंध में दिया बयान अति घृणित था। पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछकर सेना पर सवाल उठाए। इसके बाद अग्निपथ योजना पर टिप्पणी कर युवाओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की, जबकि अग्निवीर बनने को लाखों युवा आगे आए। देश की सेवा में न्यौछावर होने वाले युवाओं का मनोबल तोड़ना क्या देश जोड़ना है?

पंजाब पहुंच चुकी है यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के अंबाला की मोहड़ा अनाज मंडी से अंबाला कैंट में दाखिल हुई। यहां अंबाला कैंट स्थित रेलवे स्टेशन के सामने से काली पलटन पुल से होते हुए सर्विस लेन से जंडली पुल तक पहुंची। यहां से अंबाला शहर में प्रवेश करते हुए यात्रा पंजाब पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें