फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गृहमंत्री विज का कांग्रेस पर निशाना, बोले- राहुल गांधी ऐसे टेलर, जो सिले हुए कपड़ों को सीते हैं

Tue, 28 Feb 2023 04:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के आरोपियों की जेल में हत्या मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले पर नहीं बोलती।
विज्ञापन
अनिल विज ने राहुल गांधी पर कसा तंज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर सोमवार को तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे टेलर मास्टर हैं जो सिले हुए कपड़ों को सीते हैं। देश तो पहले ही सारा जुड़ा हुआ है, वह टहलने के लिए पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक घूमते रहे। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदानी को लेकर लिखा है। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को अदानिया बुखार हो गया है, इसलिए वह सारा दिन यही राग अलापते रहते हैं।

विज्ञापन


पंजाब में सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के आरोपियों की जेल में हत्या मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले पर नहीं बोलती। इसके लिए वह कोई धरना-प्रदर्शन नहीं कर रहे। इन्होंने सत्ता में आते ही लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, मगर जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, लगता तो यही है कि किसी योजना व साजिश के तहत यह सब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें