फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में फिसले गृहमंत्री, पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह, स्वास्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री अनिल विज का वीरवार को नहाते हुए बाथरूम में अचानक पैर फिसल गया। इस कारण उनकी छाती पर टूंटी लग गई और दर्द होने लगा। तुरंत उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर पहले उनका अल्ट्रासाउंड करवाया गया इसके बाद सीटी स्कैन। जांच रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने राहत की सांसे ली। करीब 30 मिनट टेस्ट और प्राथमिक उपचार के बाद गृहमंत्री को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में मंत्री के आने की खबर से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया क्योंकि अनिल विज अक्सर बिना बताए भी अस्पताल में पहुंच जाते हैं। उनके आने की सूचना से कर्मचारियों को लगा कि शायद मंत्री ने आज छापा न मार दिया हो। लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि वह चेकअप के लिए आए हैं तो सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें