फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंगनवाड़ी वर्करों ने निकाली रैली

विज्ञापन
मतदान जागरूकता को लेकर मोटा माजरा में रैली निकालते हुए।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी में मतदान जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आंगनवाड़ी वर्कर और ग्रामीणों की ओर से स्लोगन के साथ लोगों को मतदान करने के लिए आह्वान किया रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में आंगनवाड़ी में कार्यक्रम किए गए। इन जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं, ग्रामीणों और बच्चों ने भी भाग लिया। साथ ही गांव में हाथों में तख्तियां लेकर नारे भी लगाए। जिले भर में कार्यक्रम महिला और बाल विकास विभाग की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त और विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी की देखरेख में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है।
बहबलपुर गांव में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से गांव के लोगों को पांच अक्तूबर को मतदान के दिन अपना वोट अवश्य डालने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी वर्कर सुलेखा रानी, सरपंच अमरजीत कौर, पंच सरनजीत कौर, आशा वर्कर रजविंद्र कौर और अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मोटा माजरा गांव में मतदान के दिन अपना वोट डालने के लिए जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी कर्मजीत कौर और सरपंच गुरमीत सिंह, पंच सुखजिंद्र सिंह की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में स्लोगन के माध्यम से वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अंबाला सिटी। मोखा माजरा गांव में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को पांच अक्तूबर को मतदान करने के लिए रैली के माध्यम से जागरूक किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर सुनीता, हेल्पर कर्मजीत कौर और गांव की महिलाओं ने भाग लिया।
अंबाला सिटी। मटहेड़ी जट्टां गांव में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आंगनवाड़ी वर्कर अमरजीत कौर, सुरिंद्र कौर, कर्मजीत कौर, कृष्णा देवी और गांव की महिला राजरानी, सुदेश कुमारी, लीला देवी, रामरखी, ऊषा देवी ने भी मतदान करने के लिए जागरूक किया।
अंबाला सिटी। नन्योला गांव में मतदान जागरूकता रैली गांव के राजकीय स्कूल से आरंभ की गई। इस रैली में आंगनवाड़ी वर्कर, स्कूल अध्यापक, आशा वर्कर, पंच, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्र में मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।
अंबाला सिटी। ठरवा गांव में मतदान जागरूकता के बारे में रैली निकाली गई। रैली में आंगनवाड़ी वर्कर सुमन बाला, रेनु बाला और रेखा रानी ने मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान रंगोली भी बनाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया।
अंबाला सिटी। भानोखेड़ी गांव में आंगनवाड़ी वर्कर सुमन लता, रेनु बाला और रितु बाला की देखरेख में जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया और गांव में स्लोगन के साथ गली-गली घूमकर सभी को जानकारी दी। इसी तरह लदाना, खुर्चनपुर में भी रैली निकाली गई।
अंबाला सिटी। आनंदपुर जलबेड़ा गांव में आंगनवाड़ी से मतदान जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। महिलाएं और बच्चे भी हाथ में स्लोगन लेकर रैली में चल रहे थे। कार्यक्रम में कमलेश देवी, बिमला देवी, संध्या रानी, मीना व महिलाएं मौजूद रही। वहीं, लखनौर साहिब में भी जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर जसबीर कौर, हेल्पर बलजीत कौर व स्कूल के बच्चे और महिलाएं मौजूद रही।

मतदान जागरूकता को लेकर मोटा माजरा में रैली निकालते हुए।

मतदान जागरूकता को लेकर मोटा माजरा में रैली निकालते हुए।

मतदान जागरूकता को लेकर मोटा माजरा में रैली निकालते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें