नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य रोहित कुमार के नेतृत्व में बाइनरी एक्रेडिटेशन पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर, डिफेंस स्टडीज विभाग, राजकीय महाविद्यालय खरखौदा, आईक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. विनोद मलिक रहे। प्राचार्य ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और कहा, नैक की बाइनरी एक्रेडिटेशन प्रक्रिया उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली ओर अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनती है। मुख्य वक्ता डॉ. मलिक ने बाइनरी एक्रेडिटेशन की अवधारणा, फ्रेमवर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रक्रिया के माध्यम से संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों की गुणवत्ता का समग्र मूल्यांकन होता है और इससे निरंतर सुधार की संस्कृति विकसित होती है।