संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मानव चौक के निकट एटीएम में बुजुर्ग का मदद करने के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर आरोपी ने 40 हजार रुपये निकाल लिए। अंबाला सिटी थाना पुलिस को दी तहरीर में घेलकलां गांव निवासी जागीर सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को वह अपनी पेंशन निकलवाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक मानव चौक के एटीएम में गया था। स्टेट बैंक का डेबिट कार्ड नहीं चल रहा था। तभी पीछे खड़े युवक ने मदद करने के बाद बहाने धोखे से डेबिट कार्ड बदल दिया। थोड़ी देर बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर बैठकर चला गया। एटीएम के बाहर आकर देखा तो कार्ड बदला हुआ था। हालांकि बैंक में जाकर कार्ड को ब्लॉक करवा दिया था, लेकिन तब पता चला कि आरोपी ने कार्ड के इस्तेमाल से 40 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर एटीएम के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए।