अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म सात पर बैठे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है। अज्ञात बीमारी की वजह से बुजुर्ग की मौत हुई है। शव शिनाख्त के लिए जीआरपी थाने के डेड हाउस में रखवा दिया है। संवाद