अंबाला। सड़क दुर्घटना में बब्याल निवासी बुजुर्ग रामकरण की मौत हो गई। बेटे अशोक कुमार की शिकायत पर पंजोखरा पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। अशोक कुमार ने बताया कि उसके पिता रामकरण गांव बसौली में क्लीनिक चलाते थे। 26 जुलाई को उसके पिता एक्टिवा पर सवार होकर बब्याल से तसिंबली से होते हुए बसौली गांव में अपने क्लीनिक पर जा रहे थे। इस दौरान एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, इससे वह बुरी तरीके से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस द्वारा राहगीरों की मदद से अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएम अस्पताल भेज दिया, यहां पहुंचने के बाद जब डाॅक्टर ने जांच की तो उन्हें मृत घोषित कर दिया।