फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एशियन चैंपियनशिप में चमक बिखेरेगा अंबाला का योगेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट योगेश्वर एक बार फिर एशियन चैंपियनशिप में चमक बिखेरेंगे। यह प्रतियोगिता 15 से 20 मई तक उज्बेकिस्तान में आयोजित होगी। इसमें 12 मई को खेल विभाग की तरफ से योगेश्वर रवाना होंगे। फिलहाल वह अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विदित हो योगेश्वर खेल विभाग अंबाला में ही बतौर जिम्नास्टिक जूनियर कोच के पद नियुक्त हैं लेकिन उनकी नियुक्ति ओएसपी यानी आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में है। इससे पहले जिम्नास्टिक में योगेश्वर कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले गोवा में अक्तूबर-2023 में आयोजित होने वाली नेशनल गेम्स में भी योगेश्वर का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। इसमें योगेश्वर ने तीन स्वर्ण, दो कांस्य पदक हासिल किए थे, जबकि उड़ीसा में जनवरी 2024 में आयोजित हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में एक कांस्य व एक स्वर्ण पदक हासिल किया था।


पिता की तबीयत बिगड़ने पर छोड़ी सेना, अब खेल विभाग में कोच
खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत नवंबर 2022 में योगेश्वर सेना में बतौर हवलदार तैनात हुए थे लेकिन पिता की तबीयत खराब होने के बाद उन्होंने सेना की नौकरी छोड़ दी और खेल विभाग में बतौर कोच नियुक्त हो गए। दो बार कॉमनवेल्थ खेल चुके योगेश्वर अंबाला छावनी के प्रभु प्रेम पुरम में रहते हैं। अब वह खुद भी छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। इसके अलावा वह स्टेडियम में आने वाले दूसरे खिलाड़ियों को भी जिम्नास्टिक के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें