फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शंभू बॉर्डर खुलने से अंबाला को मिलेगी राहत

विज्ञापन
शहर ​​स्थित अपने निवास स्थान पर जनता की समस्याएं सुनते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल। स्वयं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने वीरवार को प्रेम नगर स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। असीम गोयल ने कहा कि अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा। वहीं पंजाब सरकार की ओर से शंभू सीमा खोलने को लेकर असीम गोयल ने कहा कि अंबाला के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। उन्होंने कहा कि सीमा बंद होने से व्यापारियों, छात्रों और किसानों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। किसानों को भी अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में बड़ी दिक्कत हो रही थी। असीम गोयल ने कहा कि अब जब सीमा खुलेगी, तो सभी वर्गों को फायदा मिलेगा और आर्थिक गतिविधियां दोबारा सामान्य होंगी। गोयल ने किसान आंदोलन खत्म करवाने के मुद्दे पर संसद में विपक्ष की ओर से तख्तियां लहराने और हंगामा करने को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता त्वरित राजनीति कर रहे हैं और उन्हें बरसाती मेंढक कहा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें