अंबाला सिटी। एनिमिया मुक्त अभियान के तहत मंगलवार से 100 दिनों का विशेष अभियान शुरु हुआ। इसमें प्रदेश भर में अंबाला जिला में सबसे अधिक मरीजों की जांच की है।
जिला अंबाला में छह हजार 875 लोगों की जांच कि गई है। इन लोगों में जिनमें एचबी की मात्रा कम है उनकी 45 दिन बाद फिर से जांच होगी। फिर 90 दिनों बाद जांच कि जाएगी। इससे दवाओं के असर का पता लगाया जा सकता है। विभाग की ओर से जिला अंबाला में सात लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के 300 के करीब एचबी मीटर भी दुरुस्त करवाए गए हैं।
टीकाकरण और बाल स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ जशनप्रीत सिंह ने बताया छह आयु वर्ग में एनिमिया रोगियों की जांच कि जा रही है। जिसमें छह माह से पांच वर्ष, छह वर्ष से 10 वर्ष, 11 से 19 वर्ष और 20 से 49 वर्ष सहित दूध पिलाने वाली माताओं को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर की भी एनिमिया जांच होगी।
आयु वर्ग रोगी जांचे
छह से 59 माह 1243
पांच वर्ष से नौ वर्ष 450
10 वर्ष से 19 वर्ष 659
20 से 49 वर्ष की महिलाएं 1313
गर्भवती 280
दूध पिलाने वाली माताएं 144
पुरूष व अन्य मरीज 2772
एएनएम, आशा और अध्यापिका 14
प्रदेश भर में अभियान शुरू हो चुका है। 100 दिनों तक मरीजाें में एनिमिया की जांच कि जाएगी। अंबाला में पहले दिन सबसे अधिक लोगों की जांच हुई है।
डॉ जशनप्रीत सिंह, जिला टीकाकरण एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी अंबाला