फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala : अंबाला पुलिस अधीक्षक ने किया आगाह- ब्रांड माल्टा की देसी शराब का न करे सेवन, हो सकती है जहरीली

Thu, 09 Nov 2023 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला

सार

पुलिस अधीक्षक अंबाला ने सभी  थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र मे इस बैच की अवैध शराब की कही भी बिक्री होती हो तो संबधित के खिलाफ तुरन्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिंह रंधावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक अम्बाला जशनदीप सिंह रंधावा ने आमजन से अपील की है कि देशी शराब जिसका बैच नम्बर है 16 नवम्बर 2021 ओएसिस ओवरसीज डिस्टिलरी द्वारा निर्मित ब्रांड माल्टा की देशी शराब का सेवन ना करें। यह शराब जहरीली हो सकती है। 
विज्ञापन


आमतौर पर देखा जाता है कि शराब के आदी व्यक्ति शराब की बोतल पर उसका बैच नम्बर, उसकी वैध तिथि व असली/नकली का फर्क न देखते हुए उसका सेवन कर लेते हैं जिससे वो अपने जीवन को तो संकट मे डालते ही हैं साथ में अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी मुसीबत खड़ी कर देते हैं।  इस प्रकार की शराब जहरीली हो सकती है इसके सेवन से बचें ।

एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बैच नम्बर 16 नवम्बर 2021 ओएसिस ओवरसीज डिस्टिलरी द्वारा निर्मित ब्रांड माल्टा की देशी अवैध शराब कहीं भी बिकती हुई पाई जाती है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या कन्ट्रोल रूम अम्बाला को देकर एक जिम्मेवार नागरिक की जिम्मेदारी का र्निवहन करें।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अंबाला ने सभी  थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र मे इस बैच की अवैध शराब की कही भी बिक्री होती हो तो संबधित के खिलाफ तुरन्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें