अंबाला। बहादुरगढ़ में 7 से चल रही स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में अंबाला के तैराकों ने पहले दो दिन के मुकाबलों में एक स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए है। अंबाला के धवल ने स्वर्ण पदक व आसमा ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में कांस्य पदक झटका। इसके अलावा अगमजीत, अर्ष, ऋषभ धवल ने 4 × 100 मेडले रिले में कांस्य पदक हासिल किया। कियान शर्मा ने 50 मीटर बटर फ्लाई में कांस्य पदक व 100 मीटर बैक में रजत पदक और ऋषभ, धवल, अगमजीत, अर्ष ने 4 × 100 रिले में रजत पदक भी झटका। कोच राम ने बताया कि सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और अभी ओर भी मुकाबले होने है। इस प्रतियोगिता में अंबाला के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। जिला स्वीमिंग एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट देकर रवाना किया था। पिछले बार इसी प्रतियोगिता में अंबाला ने 42 पदक हासिल किए थे।