संवाद न्यूज एजेंसी,अंबाला। मंडल के अधीन सरहिंद-दौलतपुर चौक सेक्शन पर नौगांव रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 04577/04580 अंबाला-नंगलडैम-अंबाला स्पेशल 23 और 25 जून को रद रहेगी। इसी प्रकार 12325 कोलकाता-नंगलडैम को सरहिंद के बजाए अंबाला-चंडीगढ़ के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल स्पेशल 23 जून को सरहिंद स्टेशन पर रद्द रहेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर का संचालन 25 जून को सरहिंद रेलवे स्टेशन से होगा।
-