फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में अंबाला का दबदबा, झटके 10 पदक

Sat, 12 Jul 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बहादुरगढ़ में 12 जुलाई तक चल रही स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप में अंबाला के तैराकों ने अभी तक कुल 10 पदक हासिल किए हैं। इनमें तीन स्वर्ण पदक, 2 रजत व पांच कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं 50 मीटर फ्लाई में राइना ने स्वर्ण, 200 मीटर फ्लाई में ओजस्वनी, 200 मीटर फ्री स्टाइल में पावनी, 50 मीटर फ्लाई में पावनी ने कांस्य व 50 मीटर ब्रेस्ट में हर्षिता ने कांस्य पदक झटका है। इसके अलावा अंबाला ने धवल ने स्वर्ण पदक व आसमा ने कांस्य पदक 200 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में झटका। इसके अलावा 4 × 100 मेडले रिले में धवल, अगमजीत, अर्ष, ऋषभ ने कांस्य पदक हासिल किया। कियान शर्मा ने 50 मीटर बटर फ्लाई में कांस्य पदक व 100 मीटर बैक में रजत पदक और ऋषभ, धवल, अगमजीत, अर्ष ने 4 × 100 रिले में रजत पदक भी झटक चुके हैं। कोच राम ने बताया कि अभी कुछ नतीजा के परिणाम आने बाकी है। चार ओर पदक आ सकते हैं। 12 जुलाई को इस प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें