फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर पोलो में अंबाला का दबदबा, सात मेडल झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित स्टेट लेवल स्विमिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन तैराकों के बीच कड़े मुकाबले हुए। पहली बार अंबाला में वाटर पोलो प्रतिस्पर्धा कराई गई। लड़कियों के मुकाबले में अंबाला की टीम ने सिरसा को 9-1 से हराया। दूसरे मैच में हिसार ने जींद को हराया। जबकि लड़कों में अंबाला व जींद की टीम के बीच हुआ मुकाबला बेनतीजा रहा। दूसरे मैच सिरसा ने पलवल को 11-8 के स्कोर से हराया। इन मैचों को देखने केे लिए खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखाई दिए थे। पूल के बीच में पोल लगाकर तैराते हुए एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे थे। दूसरे दिन अंबाला के खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में 7 मेडल हासिल किए। इसमें 400 मीटर महिला फ्री स्टाइल में तनीषा ने ब्राउंज व 100 मीटर लड़कियों की बैक स्टॉक में आस्था ने ब्राउंज व 100 मीटर लड़कों की बैक स्टॉक में कुंजल ने ब्राउंज और 100 मीटर ब्रैस्ट कैटागिरी में गौरिका ने सिल्वर तो 50 मीटर बटरफ्लाई में धवल ने सिल्वर मेडल झटका। इस मौके पर भारतीय तैराकी संघ सह सचिव अनिल खत्री, हरियाणा तैराकी संघ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फौगाट, रवि, गुगन सिंह वरिष्ठ तैराकी कोच, रामस्वरूप, सुरे, रामफल, व जिला तैराकी संघ अंबाला उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, खेल विभाग के पूर्व उपनिदेशक अरूणकांत, जिले सिंह , महिला तैराकी कोच पूनीत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 से 17 आयुवर्ग लड़कों के 1500 एलसी मीटर फ्री स्टाइल में शिवर प्रथम, जयंत द्वितीय और अंकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कियों में माही ने प्रथम, अमरीन ने द्वितीय और तारीनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- लड़कों के 400 मीटर फ्री स्टाइल में समृद्ध ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय और रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कियों ने सामिया ने प्रथम, समृद्धि ने द्वितीय और तनीषा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

- 10 से 11 आयुवर्ग लड़कों के 100 एनसी मीटर बैक स्टॉक में इशांत ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय और देवेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में लड़कियों में इशिता ने प्रथम, लिशा ने द्वितीय और आस्था ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- 12 से 14 आयुवर्ग में लड़कों के100 मीटर बैकस्टॉक में अर्जुन ने प्रथम, नवीन ने द्वितीय और समीर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में लड़कियों में किशा ने प्रथम, अनंत ने द्वितीय और कुंजल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- 10 से 11 आयु वर्ग में लड़कों के 200 मीटर आईएम में अनिरुद्ध ने प्रथम, दक्ष ने द्वितीय और देवांश राज ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में अवनी ने प्रथम, लिशा ने द्वितीय और नियती ने तृतीय स्थान हासिल किया।
-8 से 9 आयु वर्ग में लड़कों के 200 मीटर में इराज ने प्रथम, देव ने द्वितीय और केशव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में लड़कियों में सरीना ने प्रथम, श्रुति ने द्वितीय और युविका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
- 12 से 14 आयु वर्ग में लड़कों के ही 200 मीटर में अर्जुन ने प्रथम, रिजुल ने द्वितीय और समीर ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में स्तुति ने प्रथम, साम्या ने द्वितीय और हर्षिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें