फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों के संचालन में अंबाला मंडल ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। समयबद्ध ट्रेनों के संचालन के लिए अंबाला मंडल ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 95 फीसद ट्रेनों का संचालन रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार हो रहा है।
विज्ञापन

अधिकतर बार यात्रियों की तरफ से ये ही शिकायत रहती है कि उनकी ट्रेन को बीच रास्ते रोका है या फिर वो रेलवे स्टेशन से बाहर यार्ड में खड़ी है। इन सभी शिकायतों से निपटने के लिए अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने एक विशेष टीम का गठन किया था जोकि ट्रेनों के समय पर संचालन के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे थे ताकि प्लेटफार्म पर आने वाली सभी ट्रेनें सही समय पर आएं और गंतव्य की तरफ रवाना हो जाए।
तैयार की गई थी सूची
योजना को सही तरीके से लागू करने के लिए पहले उन ट्रेनों की एक सूची तैयार की गई जो प्लेटफार्म खाली न होने के कारण कभी रेलवे यार्ड तो कभी बीच रास्ते रुक जाती थी। इसके बाद प्लेटफार्मों पर अन्य ट्रेनों के ठहराव को लेकर जानकारी जुटाई गई। इसमें चार से पांच मिनट का अंतर आ रहा था। इस अंतर को खत्म करने के लिए आप्रेटिंग विभाग को हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के ट्रेन को प्लेटफार्म पर न रोका जाए।
विज्ञापन

ट्रेन देरी का कारण चेन पुलिंग
इस दौरान ट्रेनों के देरी से चलने का यह भी कारण सामने आया कि कुछ यात्री गलतीवश चेन पुलिंग कर देते थे। इस कारण ट्रेन रुक जाती थी। फिर प्रेशर को क्लियर करने के लिए कर्मचारी को मौके पर बुलाने की व्यवस्था की जाती थी। घोषणा होने में और कर्मचारी का ट्रेन में पहुंंचने के दौरान पांच से 10 मिनट का समय बीता जाता था। इसलिए अब सभी प्लेटफार्मों पर विभागीय कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है ताकि ऐसी परिस्थिति में ट्रेन संचालन प्रभावित न हो।
नई ट्रेन से पहले ही होता है आंकलन
पिछले दिनों चली दो नई वंदे भारत ट्रेनों को लेकर भी पहले विभागीय अधिकारियों ने रेलवे द्वारा जारी की गई समय सारिणी को लेकर कसरत की कि इस दौरान प्लेटफार्म एक पर आने वाली कौन-कौनसी ट्रेनें प्रभावित होंगी। उन्हें दो-तीन प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया गया। इसका यह नतीजा निकला की सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर अपने गंतव्य स्टेशन की तरफ रवाना हो गई।
ट्रेनों के समय पर संचालन को लेकर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। टीम ने सकुशल कार्य किया। अंबाला कैंट स्टेशन पर आने वाली 95 प्रतिशत ट्रेनें समयबद्धता अनुसार चल रही हैं। 100 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर भी पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें