फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छह दिन से पंजाब रूट पर ठप पड़ी अंबाला डिपो की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छह दिन से पंजाब रूट पर अंबाला डिपो और पीआरटीसी की बस सेवा बंद पड़ी है, जिसके कारण रोडवेज ही नहीं बल्कि यात्रियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान आंदोलन के चलते रास्ता बंद होने के कारण वीरवार को अंबाला डिपो की एक भी बस पंजाब नहीं गई। वहीं पीआरटीसी की भी एक भी बस न तो पंजाब गई और ना हीं पंजाब से अंबाला आई। ऐसे में यात्रियों को अंबाला छावनी बस अड्डे पर घंटों इंतजार करते देखा जा सकता है। वहीं प्राइवेट बसों में यात्रियों को बसों की छत पर बैठकर यात्रा करते नजर आए। वीरवार को अंबाला छावनी बस अड्डा से अंबाला डिपो की बस पंजाब के पटियाला, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर नहीं गई। इसी तरह से पीआरटीसी की कोई भी बस पंजाब से नहीं आ रही है और अंबाला से दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, वृंदावन व जयपुर, सहारनपुर के लिए भी नहीं गई।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी सलमान ने बताया कि वह राजपुरा में वेल्डिंग का काम करता है। निजी काम से वह अपने घर गया था। अब उसे अपने काम पर जाना है। इसके लिए वह अंबाला छावनी बस अड्डे पर दो घंटे से राजपुरा की बस इंतजार कर रहा है, लेकिन अभी तक बस नहीं आई।

दिल्ली निवासी मालझी ने बताया कि वह यमुनानगर में माता के दर्शन करने के लिए आया था। माता के दर्शन के बाद वह घर जाने के लिए अंबाला छावनी बस अड्डा आ गया, लेकिन डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद भी उसे दिल्ली की कोई बस नहीं मिली।
विज्ञापन

-
सहारनपुर निवासी बलेस ने बताया कि मोरिंडा में करता है। दस दिन पहले वह अपने घर गया था। अब उसे वापस अपने काम पर जाना है। इसके लिए वह छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें