शहर के पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यसभा सदस्य ने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि आजादी के बाद भी 1962, 1965 व 1971 के विदेशी आक्रमण से लेकर कारगिल युद्ध तक हरियाणा के वीर जवानों ने वीरता की मिसाल पेश करते हुए देश की आजादी में निरंतर योगदान दिया है। हम अपने शहीदों के बलिदानों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिजनों की देखभाल करके उनके प्रति सम्मान अवश्य जता सकते हैं।
जिला स्तरीय समारोह में जिला पुलिस पुरुष की टुकड़ी ने पहला, राजकीय रेलवे पुलिस अंबाला की टुकड़ी ने दूसरा और स्काउट्स की टुकड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि द्वारा इन सभी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया, मेयर शक्ति रानी शर्मा, उपायुक्त डॉ. शालीन, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, नगर निगम आयुक्त अंजु चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
फोटो54, 55
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ध्वजारोहण किया
कैंट के एसडी कॉलेज में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्यातिथि राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने सबसे पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात एसडी कॉलेज में स्थित शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आजादी के आंदोलन की पहली चिंगारी 10 मई 1857 को हरियाणा के अंबाला से फूटी थी। उस चिंगारी ने आगे चलकर ऐसा जन-आंदोलन खड़ा किया, जिसके बलबूते हम सन 1947 में अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने में कामयाब रहे।
बॉक्स
इन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया सम्मानित
जिला स्तरीय स्वंतत्रता दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों में प्रेमनगर अंबाला शहर की वीना रानी, बलदेव नगर की सुरेश बाला, काजीवाड़ा अंबाला शहर की जगदीश कौर, हरि मंदिर अंबाला शहर के लालजीत सिंह, गांव दानीपुर निवासी विद्या देवी, कलाल माजरी अंबाला शहर की कुलवंत कौर, बादशाही बाग अंबाला शहर की निवासी बिंद्रा वालिया, मटहेड़ी शेखां निवासी सलिंद्र सिंह, विराट नगर अंबाला शहर निवासी सविंद्र सिंह आदि शामिल रहे। इसी प्रकार युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें रोजगार्डन कालोनी बरनाला निवासी कुलदीप कौर, सैनिक विहार अंबाला शहर निवासी जसबीर कौर, जनसुई निवासी गुरविंद्र कौर, बलदेव नगर निवासी कमलेश कुमारी, जनेतपुर की गुरदेव कौर, दुखेड़ी निवासी नसीब कौर, वशिष्ठ नगर की लाजवंती आदि को सम्मानित किया गया।
फोटो42
बच्चों में देशभक्ति की भावना का किया संचार
एसआर दयानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यातिथि विजय गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण भाषण, कविताएं एवं नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अलंकरण समारोह का आयोजन किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों में देशभक्ति की भावना का संचार किया।
फोटो-43
प्रिंसिपल ने सभी छात्राओं को बधाई दी
कैंट स्थित बीपीसी जैन पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान अनिल जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल की छात्राएं एसडी कॉलेज में प्रतियोगिता के लिए गई, जहां उनकी उत्तम प्रस्तुति के लिए सराहना की गई और उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। प्रिंसिपल ने सभी छात्राओं को बधाई दी।
फोटो-44
बच्चों ने गायन व नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए
एनसीसी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र लोहचब, प्रबंधक निदेशक रितु सांगवान, निदेशक डॉक्टर हिमांशी की उपस्थिति में प्रिंसिपल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गायन व नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
फोटो45
देश के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया
ब्लू बेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाचार्य राजीव मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों के द्वारा देश के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया गया। स्कूल के बच्चों ने नृत्य गीत प्रस्तुत किए गए।
फोटो-46
होरी लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
शहर रेलवे रोड श्री गुरु गोबिंद सिंह लाइब्रेरी में मुख्यातिथि होरी लाल निवासी हरि नगर कॉलोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वह साधारण व्यक्ति हैं और ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन करते हैं। इस अध्यक्षता वार्ड के ही दरोगा विजय कुमार द्वारा की गई। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट देविंद्र वर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सभा को वार्ड-10 पार्षद मिथुन वर्मा, जसबीर मलौर, किरण बाला जैन, राज कुमार गामा, बलविंद्र सिंह पुनिया, प्रीतपाल सिंह अंटाल, दरबारा सिंह लौटा व अन्य मौजूद रहे।
फोटो-47
पिछले वर्ष की टॉपर छात्रा प्रियांशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
राजकीय उच्च विद्यालय मंडौर में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यातिथि वार्ड-3 पार्षद मनीष आनंद मनी व विद्यालय की पिछले वर्ष की टॉपर छात्रा प्रियांशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर गांव की मिट्टी को कलश में लेकर उसके प्रति सभी के द्वारा सम्मान व्यक्त किया गया। पार्षद मनीष, एसएमसी प्रधान रानी व समाजसेवी परमजीत सिंह व अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष के मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अध्यापिका अनीता लांबा ने आए अतिथियों का धन्यवाद किया।
फोटो-48
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
शहर के बलदेव नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में द स्मार्ट हाउसिंग बोर्ड सोसाइटी की तरफ से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में वार्ड-3 पार्षद मनीष आनंद मनी ने शिरकत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि मनीष आनंद मनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर टीआर शर्मा, पीके विज, सोम प्रकाश, केशव, मनोज शर्मा, लाल चंद, रामकुमार बिंदल, रामकले, संतोष राज डोगरा, एसके शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
फोटो49
संस्कृति पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए प्रथम कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस मनाया
भारत विकास परिषद विवेक शाखा अंबाला कैंट द्वारा संस्कृति पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए प्रथम कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शाखा के डायग्नॉस्टिक सेंटर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। अंत में शाखा अध्यक्ष सुषमा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अमिता गुप्ता, अरुणा अरोड़ा, नीलम वासन, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप खेड़ा व अन्य मौजूद रहे।
फोटो50
महाराजा अग्रसेन स्कूल में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
लायंस क्लब अंबाला ग्लोबल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अध्यक्ष रजिंद्र नरूला की अध्यक्षता में शहर के जलबेड़ा रोड पर महाराजा अग्रसेन स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पूर्व गवर्नर चमनलाल गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल प्रिंसिपल अमरजीत तलवार की अगुवाई में स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
फोटो-51
आम आदमी पार्टी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व अंबाला नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दुर्गा सिंह अत्री ने कैंट अनाज मंडी में गीता गोपाल भवन के समीप स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुबह 6 बजे अनाज मंडी अंबाला कैंट से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि इस दिन के साथ आजादी के आंदोलन की अनेकों यादें जुड़ी हुई है और 15 अगस्त हमारे संकल्पों की पूर्ति का प्रतीक है।
फोटो-70
एसए जैन कॉलेज में तिरंगे को दी सलामी
शहर के एसए जैन कॉलेज के स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. आभा बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सबसे पहले उन्होंने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। विद्यार्थियों व सभी ने तिरंगे को सलाम कर राष्ट्रीय गान गाया। इस अवसर पर नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।
सेंट जोसफ स्कूल में विद्यार्थियों ने किया सामूहिक परेड
सेंट जोसफ स्कूल में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। स्कूल उप प्रधानाचार्या द्वारा तिरंगा फहराया गया और स्कूल के चारों सदन के विद्यार्थियों द्वारा समूह परेड करते हुए सलामी दी गई। स्कूल डायरेक्टर किरण बैनर्जी, डिप्टी डायरेक्टर आशिमा किरण बैनर्जी, सीनियर मैनेजर अभिजीत उपस्थित रहे।
फोटो74
12वीं की छात्रा प्रीति ने किया ध्वजारोहण
एसजीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा प्रीति ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट और विभिन्न गतिविधियां शामिल रही। स्कूल के प्रधान रमेश गुप्ता और प्रिंसिपल प्रवीण घई ने भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र के महत्व हमारे सेनानियों द्वारा किए गए बलिदानों पर प्रकाश डाला।
फोटो75
एमएम इंटरनेशनल स्कूल में समझाया स्वतंत्रता का महत्व
एमएम इंटरनेशनल स्कूल सादोपुर के प्रांगण में प्राचार्या डॉ. निशा शर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय प्राचार्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें देशभक्ति समूह गान, समूह नृत्य और भाषण शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या और मुख्याध्यापिका ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता का महत्व समझाया।
फोटो-78
सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पौधे वितरित किए
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयकर कार्यालय अंबाला में आजादी की 76वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यावरण के प्रति जागरुकता और बच्चों को सम्मानित करने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंकज खन्ना, संयुक्त आयकर आयुक्त अंबाला के मार्गदर्शन में महक मितल, सहायक आयकर आयुक्त, अंबाला की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर महक मितल, सहायक आयकर आयुक्त अंबाला ने संबोधित किया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को पौधे वितरित किए गए।
फोटो-81
स्वतंत्रता सेनानियों को की श्रद्धांजलि अर्पित
सोहनलाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के बाद अतिथियों व प्रधानाचार्य ने बच्चों को भेंट प्रस्तुत की।
फोटो-86
नसीरपुर प्राइमरी स्कूल में पार्षद ने किया ध्वजारोहण
शहर के नसीरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्षद सरदूल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान दिलबाग राय शर्मा, जुगल किशोर एसएमसी कमेटी के सदस्य व अन्य मौजूद रहे।
फोटो- 102
साइकिल चला नशे से दूर रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी।
आजादी का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया। इसी अवसर पर एबीवीपी हरियाणा के पूर्व प्रदेश सह मंत्री व वर्तमान में कार्यसमिति सदस्य छात्र नेता निरवैर सिंह विरक द्वारा 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 77 किलोमीटर साइकिल चला कर युवाओं को फिट रहने व नशे से दूर रहने का संदेश दिया निरवैर विरक ने बताया की वह नियमित तौर पर साइकिल चलाते है। उन्होंने अपनी यात्रा अंबाला शहर के हरियाणा द्वार से शुरू की व टोल प्लाजा गांव थाना जिला कुरुक्षेत्र मे समाप्त किया। विरक ने युवाओं से अपील की सभी युवा नियमित तौर पर व्यायाम करे व नशे से दूर रहकर देश सेवा में अपना योगदान दे यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
फोटो-100
जिला बार एसोसिएशन में मनाया स्वतंत्रता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन अंबाला में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही व वरिष्ठ अधिवक्ता किरण बाला जैन ने अंबाला कोर्ट परिसर में झंडा फहराया। इस अवसर पर उनके साथ अंबाला कोर्ट के सभी जज उपस्थित रहे।
अंबाला जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रोहित जैन, उप प्रधान अमित कुमार गर्ग, सेक्रेटरी संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित शर्मा ने जज को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत अधिवक्ताओं ने बार हॉल में देशभक्ति से सराबोर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधान अधिवक्ता रोहित जैन ने कहा कि हमें याद करना पड़ेगा, उन शहीदों को जिनकी बदौलत हम आज आजादी मना रहे है। उन्होंने कहा कि अंबाला बार के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि करीब सात साल पहले अंबाला कोर्ट में 70 फुट का विशाल झंडा उन्हें मिला है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फलित शर्मा ने कहा कि 1857 में आजादी की पहली चिंगारी अंबाला से निकली थी। अंत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने कहा कि देशभक्ति का ऐसा रंग आज यहां देखने को मिला है कि कभी उठने का मन न करे।
फोटो- 107
वायु सेना स्टेशन अंबाला में मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जाने वाले आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में भारत सरकार ने मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है। इसके तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त, 2023 तक वायु सेना स्टेशन अंबाला में विषय के अनुरूप विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान 14 अगस्त को एयरफोर्स स्टेशन के पास धूलकोट ग्राम पंचायत में वसुधा वनधन के रूप में धरती मां को फिर से हरा भरा करने के लिए 75 पौधों की किस्मों का रोपण कर अमृत वाटिका विकसित की गई। 15 अगस्त को एयरफोर्स स्टेशन अंबाला में अयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और पंच प्राण की शपथ भी ली गई। स्वतंत्रता दिवस पर एयर फोर्स स्कूल अंबाला में आयोजित वीरों का वंदन के एक भाग के रूप में हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। तीनों सेवाओं तथा केंद्रीय और राज्य पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों ने इस अभिनंदन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एयर कमोडोर एस कृष्णन, एयर ऑफिसर कमांडिंग, वायु सेना स्टेशन अंबाला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
फोटो- 118
समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर निस्वार्थ जनसेवा मंच सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बराड़ा।
समाजसेवी संस्था निस्वार्थ जनसेवा मंच को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अंबाला जिले के बराड़ा में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन ने संस्था के पदाधिकारी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक पूर्ण सिंह, प्रधान जरनैल सिंह, सचिव निर्मल केसरी, लीगल सेल के एडवोकेट सरिता जरोरा, एडवोकेट विजय लांबा, सलाहकार संजीव कुमार, विकास कुमार, राजिंदर सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाजसेवी कार्य कर रही है। जरूरतमंद लोगों के लिए फ्री नेत्र जांच शिविर, फ्री दंत चिकित्सा शिविर और फ्री आयुर्वेदिक कैंप लगा रही है। इस दौरान संस्था के कैशियर अमर सिंह, सह कैशियर हरिचंद, उप प्रधान निर्मल लवाना, जितेंद्र कुमार, अमित सिंह और मीडिया प्रभारी रोहित जोशी लाडवा योगदान बताया। सचिव निर्मल केसरी ने संस्था की इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी।