अंबाला सिटी। पर्यावरण संरक्षण व बेहतर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अंबाला साइकिलिंग ग्रुप द्वारा 21 जून एक विशेष साइकिल वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। लर्न, मेंटेन, राइड बेटर थीम पर आधारित इस वर्कशॉप में जिले के युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक को साइकिलिंग के फायदों और तकनीकी पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा। इस साइकिल राइड की शुरुआत रविवार सुबह 5:45 बजे इंको चौंक से होगी। इसके बाद सभी साइकिल चालक हर्बल पार्क रूट से होते हुए अपनी राइड पूरी करेंगे। एक घंटे की राइड पूरी करने के बाद साइकिल चालकों का यह दल सुबह 6:45 बजे मॉडल टाउन पार्क पहुंचेगा। यहां सुबह 7:30 बजे तक एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस वर्कशॉप के दौरान साइकिल के रखरखाव, राइडिंग के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें और साइकिलिंग को सुरक्षित व बेहतर बनाने के तरीके सिखाए जाएंगे। संवाद