फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला ने फुटबाल में पंचकूला को 6-5 से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा स्टेट मास्टर 40 आयुवर्ग से अधिक की फुटबाल चैंपियनशिप रॉबर्ट पवेलियन मैदान में करवाई गई। इसमें विभिन्न जिलों की टीमों ने भाग लिया। सोमवार को फाइनल मुकाबला पंचकूला और अंबाला की टीम के मध्य खेला गया। पूरे टाइम तक दोनों टीम 1-1 से बराबर रही। बाद में टाई ब्रेकर में अंबाला की टीम ने पंचकूला को 6-5 से हरा कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। टूर्नामेंट में बेहतरीन खिलाड़ी का खिताब अरविंद कुमार संयुक्त सचिव एचएफ को दिया गया। जबकि मैन ऑफ द मैच नवीन कुमार (सोनीपत) को बनाया गया। इस चैंपियनशिप की ओपनिंग में ललित चौधरी महासचिव हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन थे। जिन्होंने टूर्नामेंट करवाने वालों को 5100 रुपये की राशि दी। चैंपियनशिप की समाप्ति पर डीएफए के प्रधान बीएस बिंद्रा मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे और उन्होंने भी 5100 रुपये की राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें