फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: आज और कल युवतियों की होगी अग्निवीर भर्ती, फिजिकल के अलावा मेडिकल भी होगा

Wed, 08 Nov 2023 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मेडिकल में किसी के कान में इंफेक्शन तो किसी के अंगूठे स्केन नहीं हुए। दोबारा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर Agniveer Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला छावनी के सैन्य क्षेत्र स्थित खड्गा खेल स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती के पहले चरण यानी लड़कों की भर्ती खत्म हो गई है। अब 8 व 9 नवंबर को अब लड़कियों भाग लेंगी। फिजिकल के अलावा उनका मेडिकल होगा। इसमें कुल 877 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


पहले दिन अंबाला, हिसार व चरखी दादरी की उम्मीदवार पहुंचेंगी। उधर, लड़कों की भर्ती में मेडिकल के दौरान किसी अभ्यर्थी का अंगूठा स्कैन नहीं हो रहा तो किसी के कान में है इंफेक्शन। उस समय तो उन्हें बाहर कर दिया लेकिन इसे लेकर अधिकारियों द्वार अभ्यर्थियों को दो से तीन दिन समय दिया गया है। इसके बाद अभ्यर्थियों की तिल से पहचान कर बुलाया जाएगा। बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया कर्नल भगवान विष्ट, सेवा मेडल निदेशक, भर्ती अंबाला कैंट के मार्गदर्शन में की जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में युवाओं को कड़ी प्रक्रिया से गुजारा जाता है।

दो-तीन दिन बाद दोबारा बुलाया
यमुनानगर निवासी हर्ष ने बताया कि वह बारहवीं पास है और खेतीबाड़ी करता है। इस भर्ती प्रक्रिया में उसने फिजिकल और लिखित परीक्षा पार कर ली है। मेडिकल के दौरान उसके अंगूठे का स्कैन नहीं हो रहा है तथा उसके कान में भी इंफेक्शन आया है। इसके लिए उसे दो-तीन दिन बाद दोबारा से बुलाया गया है।
विज्ञापन


छह महीने पहले से तैयारी की
यमुनागर के बिलासपुर निवासी अनुज ने बताया कि अग्निवीर की भर्ती के लिए उसने छह महीने पहले से तैयारी की थी। मेडिकल में उसके हाथ के अंगूठा स्कैन नहीं हो रहा है। इसके लिए दो तीन का समय मिला है। अब उसके शरीर पर तिल से पहचान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें