अंबाला। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। ट्रेन का संचालन जबलपुर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों के आग्रह पर विशेष ट्रेन के संचालन की समय सारिणी व संचालन की तारीख जारी कर दी है। अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर से चार से 11 अगस्त तक सुबह 5:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01708 कटरा से पांच से 12 अगस्त तक रात 9:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 9.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव कटनी मुरवारा, दमोह, सौगोर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहरेगी।