फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ में अमर उजाला वॉकथॉन व तिरंगा यात्रा 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। शहर की सड़कों पर 28 जनवरी को देशभक्ति के रंग के साथ-साथ जागरूकता की अलख जगती दिखाई देगी। अमर उजाला के तत्वावधान में सेहत और सड़क सुरक्षा के प्रति समाज को सजग करने के उद्देश्य से एक भव्य वॉकथॉन व तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवाओं को बेहतर जीवनशैली के लिए प्रेरित करना और सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस गरिमामयी आयोजन में नारायणगढ़ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। डीएवी पब्लिक स्कूल, ब्लू बेल्स स्कूल, एसएमबी गीता विद्या मंदिर, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल और आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 250 से अधिक विद्यार्थी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। हाथों में तिरंगा और सड़क सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी नारों की तख्तियां लिए छात्र शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जनता को नियमित व्यायाम और यातायात नियमों के पालन का संदेश देंगे। इस आयोजन के मुख्य प्रायोजक गुप्ता नर्सिंग होम, नारायणगढ़ हैं। कार्यक्रम को बंधु ज्वेलर्स एंड संस, नारायणगढ़ द्वारा पावर्ड बाई सहयोग दिया जा रहा है, जबकि ब्लू बेल्स स्कूल एजुकेशन पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। आयोजकों का मानना है कि विद्यार्थियों की ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। यह वॉकथॉन न केवल लोगों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर जन-चेतना भी जागृत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें