फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ पूर्व छात्र मिलन समारोह

Sun, 14 Dec 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जलबेड़ा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन स्कूल प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार व मोनिका ने किया। समारोह का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक मंच प्रदान करना रहा, जहां वह अपने अनुभवों को साझा कर सकें और वर्तमान छात्रों को प्रेरित कर सकें। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पूर्व छात्र भीमसेन, शिवानी, दिग्विजय, अभिषेक ने वर्तमान छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा और करियर विकल्प के बारे में जानकारी दी। पूर्व छात्रों ने सभी अध्यापकों और सभी स्टाफ सदस्य व कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं को अंबाला एल्युमनी संगठन कैलेंडर भेंट के तौर पर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें