फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैंक प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सख्त कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
बैंक में महिला गनमैन से चोरी के बारे में सवाल करती हुई
विज्ञापन

विज्ञापन
पीड़ितों ने बैंक की सुरक्षा पर उठाए सवाल, बिना सिक्योरिटी के कैसे चल रहे बैंक
सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम भी नहीं आया काम, तो फिर लॉकर की सुविधा क्यों?

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बलदेव नगर के द-अंबाला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में लॉकर तोड़ चोरी के मामले में पीड़ित बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली से ही खफा है। कुछ पीड़ितों ने गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की। लोगों ने बैंक प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए।
लोगों ने कहा कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही के कारण चोरी के समय न तो सायरन बजा और न ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। गृहमंत्री ने को बताया कि इस संबंध में एसपी से बातचीत की है और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पीड़ितों ने बैंक में पहुंचकर मैनेजर पर ही सवालों की झड़ी लगाई।
विज्ञापन

शाखाएं 29, नहीं सिक्योरिटी गार्ड कोई नहीं
बैंक में हुई चोरी मामले में पता लगा कि महज कैमरों और अलार्म सिस्टम के सहारे ही सुरक्षा बंदोबस्त का दावा किया जा रहा था। रात के समय कोई भी सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं। हालांकि दिन में एक गनमैन तैनात रहता है। बताया जाता है कि को-ऑपरेटिव बैंक की जिलाभर में कुल 29 शाखाएं हैं और किसी में भी रात के समय सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। बैंक मैनेजर भूषण गुप्ता ने बताया कि उनके बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है।
विज्ञापन

पूंजी गंवाने के बाद पीड़ित करते रहे जांच
मंगलवार को बैंक में ऐसा नजारा था कि पीड़ित खुद ही कर्मचारियों से अपने मन में उठने वाले सवालों के जवाब लेते हुए दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि गनमैन से भी पूछ रहे थे कि वो कितने बजे आता है और कर्मचारियों से भी उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जवाब हासिल कर रहे थे। उनका कहना था कि जीवनभर की पूंजी डूबने पर अब उनके पास केवल सवाल करने के कोई रास्ता नहीं बचा। बैंक को सबसे सुरक्षित मानते थे लेकिन आज उस पर से भी भरोसा टूट गया।

बैंक में महिला गनमैन से चोरी के बारे में सवाल करती हुई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें