फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महावीर नगर निवासी रमनदीप सिंह और उसके परिजनों पर बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, विदेश में बंधक बनाकर पीटने और बैंक खाते से पैसे हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का विवाह जनवरी 2023 में रमनदीप के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति के कनाडा जाने के बाद भी प्रताड़ना का दौर नहीं थमा। वहां बुलाकर पति ने घर खरीदने के नाम पर दो करोड़ रुपये की मांग की और इन्कार करने पर कमरे में बंधक बनाकर पीटा। कनाडा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी पति को गिरफ्तार भी किया था। भारत लौटने पर पीड़िता को पता चला कि ससुर ने उसके बैंक खाते से सारे पैसे निकाल लिए हैं और ससुराल के दरवाजे पर ताला जड़ दिया। जांचकर्ता मुख्य सिपाही रजनीश कौर ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें