फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज प्रताड़ना और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छोटा खुड्डा निवासी एक विवाहिता ने पति,सास, ससुर पर मारपीट कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, घर से बाहर निकालने और शादीशुदा होते हुए भी धोखे से शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छोटा खुड्डा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद निवासी कुलदीप चौहान के साथ 15 मार्च 2021 को हुई थी। आठ दिसंबर 2021 को बेटी का जन्म हुआ था। शादी के बाद से ही उसके पति कभी उसे अपने घर नहीं लेकर गए। उन्होंने उसे गाजियाबाद स्थित फ्लैट में रखा। बाद में उसे पता चला कि उसके पति पहले से शादीशुदा है और उन्होंने धोखा देकर उससे शादी की है। उसने जब इस बारे में सास मंगलेश और ससुर महावीर सिंह से बात बातचीत की तो उन्होंने उल्टा उसे भला बुरा कहा। इसके बाद सास व ससुर ने फ्लैट पर आकर पति के साथ उससे मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति, सास व ससुर शादी के बाद से उसे दहेज में क्रेटा कार लाने की मांग कर रहे थे। 23 अगस्त 2022 को उन्होंने उससे मारपीट करने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुलदीप चौहान, महावीर सिंह, मंगलेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें