फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सांप डसने पर इलाज में लापरवाही का आरोप, सौंपी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महिला ने सांप के डसने पर बेटी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मंत्री ने महिला की बात सुनी और सिविल सर्जन ने भी जवाब दिया। इसके बाद सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने निर्देश दिए कि डाॅक्टर के खिलाफ जांच करते हुए विभागीय कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एक अन्य शिकायत के अनुसार निगम ने एक शोरूम को सील किया था। यहां से चोर सामान उड़ा ले गए। बुधवार को शहर के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क और कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सहकारिता और जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने की। इसमें 15 शिकायतें रखीं। इनमें से 10 का निपटान मौके पर और शेष के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
इलाज में लापरवाही का आरोप
गांव लाहा निवासी चरणजीत साहनी ने बताया कि उसकी बेटी को 2020 में सांप ने डस लिया था और उसे इलाज के लिए नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। महिला का आरोप था कि वहां ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती। इसके चलते उसे बेटी को पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल कराना ड़ा। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रार्थी ने बेटी को अपनी मर्जी से निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। उन्होंने इस मामले में अपने स्तर पर एक टीम गठित कर जांच भी कराई। इतना ही नहीं नेक्लीजेंसी बोर्ड की ओर से भी जांच की गई है। मंत्री ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि डाॅक्टर के खिलाफ नियमानुसार जांच करते हुए विभागीय कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सील वर्कशॉप में हो गई चोरी
सुभाष नगर मनीमाजरा निवासी मामचंद ने बताया कि बलदेव नगर में उसकी एसएमएल ओडिक्स लिमिटेड वर्कशाॅप है। वह पिछले कई वर्षों से अधिकृत वितरक है। यहां प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने पर सील कर दिया था। उसने आरोप लगाया कि जगह को सील करने के बाद वहां चोरी हो गई थी, जिस बारे उसने नगर निगम और पुलिस को अवगत करवाया। एसपी से मिलकर इस मामले में केस दर्ज कराया। मामचंद ने बताया कि इस मामले में एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी से संबंधित सामान की रिकवरी भी नहीं हुई। मंत्री ने एसपी को जांच करने को कहा। इस मामले में स्पेशल टीम बनाकर जांच की जाएगी और जो भी मामले में संलिप्त होगा उसे गिरफ्तार कर उससे रिकवरी भी होगी।
मंत्री ने दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
छावनी मोची मंडी निवासी गोपाल कृष्ण ने शिकायत में बताया कि क्रॉस रोड-11 मोची मंडी के पूर्व और दक्षिण में दो गलियां हैं। आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने गली में गलत तरीके से अतिक्रमण करते हुए वहां पर रसोई, स्नानघर और कच्चा औटड़ा बनाया है और गली को बंद कर दिया है। नगर परिषद सचिव ने मंत्री को अवगत कराया कि इस पर केस चल रहा है। मंत्री ने इस मामले में नगर परिषद सचिव को निर्देश दिए कि वह केस को विड्रा कराकर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें।
नजदीक तारीख लगाकर मामला निपटाएं
गांव धुरकड़ा निवासी कृपाल सिंह ने गांव की फिरनी पर कुछ व्यक्तियों ने नाजायज कब्जा और मकान बनाए जाने के बारे में शिकायत रखी। बताया कि इस मामले में डीडीपीओ की कोर्ट में केस चल रहा है। डीडीपीओ ने मंत्री को अवगत कराया कि पिछले माह ही उन्हें कोर्ट लेने की स्वीकृति मिली है। मंत्री ने इस मामले की डीडीपीओ ने वास्तविक निशानदेही के बारे में भी पूछते हुए छोटी से छोटी तारीख लगाकर इस मामले का निपटान करने के निर्देश दिए।
23 महीने बाद मिला बिजली का बिल
शहजादपुर निवासी ओम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि माया देवी के नाम से बिजली का मीटर ओम टिंबर मर्चेंट रोड साहा रोड शहजादपुर नजदीक लगा है। निगम की लापरवाही के चलते उसे 23 महीने बाद बिजली का बिल मिला। इसमें कार्यकारी अभियंता ने बताया कि इस मामले में तकनीकी कारणों से उपभोक्ता को बिजली का बिल उपलब्ध नहीं हो सका था। अब बिजली का बिल ठीक कराकर स्लैब अनुसार उपभोक्ता को उपलब्ध करा दिया है।
बच्चों के नाम केस से निकालने के निर्देश
फर्जी रजिस्ट्री मामले में कष्ट निवारण समिति के सदस्य रामरतन गर्ग ने बुधवार को पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री मामले को दबाया जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी को भी कई बार कार्रवाई के लिए कहा है, मगर कुछ हो नहीं रहा। डीआरओ का कहना है कि शिकायतकर्ता झूठी शिकायत कर रहा है। यहां शिकायतकर्ता ने कहा कि हम इस मामले के लिए सीएम से लेकर कई बड़े अधिकारियों तक गए हैं, मगर डीसी अपने ही आदेशों को लागू नहीं करा पा रहे हैं। उनके बच्चों पर भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस मामले में मंत्री ने एसपी को निर्देश दिए कम से कम बच्चों को नाम तो एफआईआर से निकाला जाए। मामले को अगली बार सुनवाई में इस शिकायत को लंबित रखें।

फोटो7, 8



एडवांस सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर चूना

अंबाला सिटी। समिति सदस्य राम रतन गर्ग ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुद्दा उठाया। गर्ग ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला सामने आया था कि बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को करोड़ों रुपये का चोर रास्ते से एडवांस सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम से हर बिल में चुना लगाने का काम किया है।
गर्ग ने बताया कि बिजली विभाग ने पिछले वर्ष भी साल में जो छह बिल आते हैं। इन सभी में एडवांस सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम से निगम ने उपभोक्ताओं से चार्ज किए। कुछ ऊपर बैठे अधिकारी विपक्ष से मिले हैं, जो सरकार और जनता के खिलाफ नीतियां बनाते हैं और सरकार को बदनाम करने का काम करते हैं। गलत नीतियां बनवाकर लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं।
गर्ग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री बनवारी लाल से मांग की है कि पड़ोसी राज्य जनता को मुफ्त में बिजली दे रहे हैं और बिजली विभाग जो गलत चार्ज जनता से वसूल कर रहा है, इसको तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जो सरकार और जनता के लिए गलत नीतियां बनवाते हैं। गर्ग ने बताया कि इस बारे में उनको हरीश अग्रवाल, हरीश जैन, भोला ने अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें