फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे की तीनों ट्रैफिक लाइटें खेल रही आंखमिचाैनी

विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे पर महेश नगर चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट बंद होने पर वाहन चालक खड़े हुए
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी रोड स्थित महेश नगर से लेकर बड़े गोल चक्कर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाली तीन ट्रैफिक लाइटें इन दिनों गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी आने के कारण हाईवे पर इन लाइटों से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालक इस कारण उलझन में पड़ जाते हैं। करीब दो सप्ताह से यह समस्या आ रही है लेकिन पहले चुनावों के चलते यह लाइटें दुरुस्त नहीं हो पाई थी। ऐसे में रोजाना इन लाइटों की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लाइटों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित कंपनी के ठेकेदार से भी पत्राचार किया था।
बावजूद अभी तक इन लाइटों को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इस लापरवाही के कारण बीच-बीच में खराब हो जाती है और फिर ठीक हो जाती है। महेश नगर चौक पर लगी लाइटें बीच-बीच में बार-बार बंद हो रही है। अगर कोई रेड लाइट पर खड़ा होता है और ग्रीन लाइट होती है तो अचानक पूरी लाइटें ही बंद हो जाती है।
विज्ञापन

इस कारण यातायात प्रभावित हो जाता है। वाहन बिना रूके गुजरते रहते हैं। लाइट दोबारा चलने पर वाहन रूकते हैं। इसी तरह से हाईवे के गीता गोपाल चौक की लाल बत्ती जलने पर वाहन चालक तो रुक जाते हैं लेकिन स्क्रीन पर चल रही गिनती या नंबर तकनीकी खराबी की वजह से उलटे सीधे हो जाते हैं। चार नंबर कभी एच की तरह दिखाई देता है तो कभी 1 नंबर आठ दिखाई देता है। इस तरह से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक इस खराबी को देख रहे हैं।

हाईवे पर लाइटों की ये है स्थिति
दरअसल, अंबाला-जगाधरी हाईवे पर गीता गोपाल चौक मुख्य चौराहों में से एक है। इस हाईवे पर अंबाला छावनी बस स्टैंड से लेकर औद्योगिक क्षेत्र तक करीब चार छह जगह पर यह ट्रैफिक लाइटें लगी हुई है। पहली लाइट गोल चक्कर, दूसरी लाइट गीता गोपाल चौक, तीसरी सुभाष पार्क कट, चौथी लाइट महेश नगर चौक, पांचवीं लाइट डीएवी रिवरसाइड स्कूल के सामने व पांचवीं लाइट औद्योगिक क्षेत्र के बाहर लगी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित ठेकेदार को बोला गया था। वो किसी दूसरी जगह पर काम कर रहे थे। वह खुद चुनावों के चलते व्यस्त थे। अब जल्द ही तीनों लाइटों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
जोगिंद्र, प्रभारी, ट्रैफिक थाना अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें