अंबाला। दिवाली वाले दिन छावनी बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज के चालक राजबीर की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने दो दिन का रिमांड के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान वारदात में शामिल कार को पंजाब से घनौर से बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर खाना खाने के बाद आए थे। तभी कार पार्किंग यानी हाईवे किनारे खड़ी करने के लिए बहस हो गई थी। बता दें कि दिवाली की रात को हुई मारपीट के बाद चालक राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उपचार के लिए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था लेकिन वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया था कि 52 घंटे शव को बस स्टैंड पर रखने के बाद परिजनों व यूनियन ने धरना दिया था। जबकि चक्का भी जाम हो गया था। तभी पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था।