फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सभी शिक्षक और कार्यालय कर्मी अलग-अलग विषयों पर लिखेंगे निबंध

Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने एक अनूठा तरीका अपनाया है। वह जिले में स्थित सभी स्कूलों और शिक्षा कार्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके कार्यों के आधार पर 11 वर्गों में विभाजित कर उनके लिए एक निबंध-आलेख लेखन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। सभी 11 वर्गों के लिए निबंध के विषय इस प्रकार से लिए गए हैं, जिससे सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के बारे में न केवल अपनी भूमिका और लक्ष्यों को स्थापित कर पाएं बल्कि अपनी चुनौतियों को पहचान कर उनके निवारण के लिए रणनीतियां भी बना पाएं ताकि फिर वह शिक्षा के क्षेत्र में गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर सकें। इनमें खंड शिक्षा अधिकारी को जहां मेरा कार्यालय, सुशासन कार्यालय-एक खंड शिक्षा अधिकारी की चुनौतियां और रणनीतियां विषय पर निबंध लिखना होगा, वहीं एक खेल शिक्षक को स्कूली खेलों में स्वर्णिम अंबाला-एक खेल शिक्षक के रूप में मेरी भूमिका, योगदान और उपलब्धियां विषय पर आलेख या निबंध लिखना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग की पहल मेरा कार्य, आदर्श कार्य-विकसित भारत 2047 के निर्माण में मेरी भूमिका कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कार्यरत शिक्षा विभाग के प्रत्येक अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी के लिए निबंध-आलेख लिखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत आलेख और निबंध 1 नवंबर तक लिख कर या टाइप कर जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्धारित गूगल ड्राइव लिंक पर अपलोड किए जाने हैं। प्रेरणाप्रद पाए जाने वाले लेखों को समय-समय पर जिला शिक्षा विभाग की ई-पत्रिका निपुण पथ में प्रकाशित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें