फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ी शराब तस्करी, दो युवक दबोचे

विज्ञापन
यात्री के बैग की तलाशी के दौरान मिली शराब की बोतलें। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर शराब तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं जोकि चंडीगढ़ से सस्ती शराब लेकर बिहार में इसे महंगे दामों पर बेच रहे हैं। ऐसे ही दो तस्करों को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उस समय काबू किया, जब वो ट्रेन में सवार होने वाले थे। पहले मामले में उत्तरप्रदेश निवासी विशाल यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ के उप निरीक्षक कुलबीर सिंह ने बताया कि सीआईबी टीम के साथ शुक्रवार शाम को वो स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। जब वो प्लेटफार्म नंबर दो-तीन से चार लुधियाना साइड की तरफ जा रहे थे तो पिट्ठू बैग लिए एक युवक उन्हें देखकर मौके से खिसकने लगा। उसे काबू किया गया और पूछताछ की गई तो वो घबरा गया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो इसके अंदर से 12 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।
दूसरे मामले में चंडीगढ़ निवासी चंदू को गिरफ्तार किया है। जीआरपी के उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 8.30 बजे वो टीम सहित रेलवे परिसर में इंजन के पास चेकिंग कर रहे थे तो एक युवक दो भारी-भरकम बैगों के साथ नजर आया। उसे रोककर जब बैग में रखे सामान बारे पूछताछ की गई तो वो जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

बैग खोलकर जब जांच की गई तो इसके अंदर से 36 बोतल अंग्रेजी शराब की जब्त की गई। आरोपी ने बताया कि वो यह शराब मनीमाजरा चंडीगढ़ से खरीदकर लगाया था ताकि बिहार में बेच सके। पहले भी वो कई बार चंडीगढ़ से शराब ले जाकर बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बेच चुका है, क्योंकि बिहार में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें