अंबाला सिटी। डीएवी महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसका आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दर्शन लाल के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. राजीव महाजन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों और सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में पारुल प्रथम, रुषा चटर्जी द्वितीय, वेदिका तृतीय, खुशी और सलोनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अक्षिता शर्मा प्रथम, प्रीति द्वितीय, सिमरनजीत कौर ने तृतीय, हर्ष और वृंदा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. दर्शन लाल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. शालू गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. प्रियंका मलिक, प्रो. सिम्मी सभरवाल, डॉ. अतिमुक्त, प्रो. खुशबू, डॉ. प्रियंका चौधरी ने निभाई। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ आरएस परमार उपस्थित रहे।